फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   हादसे से बचने की कोशिश में पलटा ऑटो, एक की मौत

हादसे से बचने की कोशिश में पलटा ऑटो, एक की मौत

Fri, 29 Jun 2018 07:48 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
हादसे से बचने की कोशिश में पलटा ऑटो, एक की मौत
ऑटो पलटने से एक की मौत
विज्ञापन

-सिकंदरपुर के पास हुआ हादसा, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-2 थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार ट्रक से बचने की कोशिश में ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक रंजीत के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश केे साहिबाबाद निवासी मनोज कुमार (35) गुरुग्राम में मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार को वह ऑटो से काम पर जा रहा था। सिकंदरपुर मेट्रो से द्रोणाचार्य मेट्रो की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रण खो दिया। ट्रक की टक्कर से बचने के चक्कर में ऑटो चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ऑटो पलट गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से चालक और उसमें सवार मनोज कुमार को निकाला गया। मनोज को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई देवदत्त ने बताया कि ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed