{"_id":"5b698a434f1c1ba43e8b5b01","slug":"21533643331-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुते का शव फेंकने पर हुआ विवाद, दुकान में घुसकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुते का शव फेंकने पर हुआ विवाद, दुकान में घुसकर पीटा
Updated Tue, 07 Aug 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरा कुत्ता फेंकने के विवाद में मारपीट, केस दर्ज
गुरुग्राम। कुत्ते का बेजान शरीर फेंकने को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने दो युवकों की दुकान में घुसकर पिटाई कर दी और वहां तोड़फोड़ की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फर्रूखनगर के गांव खंडेवला निवासी मनोज ने शिकायत में कहा कि वह रेलवे रोड स्थित एक कंपनी में मुंशी है। गांव मुबारकपुर निवासी रणबीर कंपनी में सरिया लोड करने का काम करता है। 27 जुलाई को वह और रणबीर अपनी कंपनी पर थे कि पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र, मुकेश, अजय, सुनील, सुरेश, अर्जुन व पूनम लाठी डंडे लेकर वहां पहुंच गए और कुत्ते का बेजान शरीर उनकी कंपनी के सामने फेंकने का आरोप लगाते हुए उनसे मारपीट करने लगे। आरोपियों ने दोनों की पिटाई करने के साथ ही उनकी कंपनी में लगे शीशे तोड़ दिए। आरोप है कि गल्ले में रखे 25 हजार रुपये भी ले लिए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर, पुलिस ने पूनम की शिकायत पर भी अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज किया है।