{"_id":"5caa3f7cbdec22142c5cc0f9","slug":"201554661244-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन के चुनाव के जश्र बाद निकले वकील से झपटमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बार एसोसिएशन के चुनाव के जश्र बाद निकले वकील से झपटमारी
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के चुनाव के जश्न के बाद निकले वकील से झपटमारी
क्रॉसर...
-शिवाजी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात केे खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला अदालत के सामने राजीव चौक पार्किंग में वकील को घेरकर दर्जनभर अज्ञात बदमाशों की ओर से हीरे ही अंगूठी निकलवाने का मामला सामने आया है। पीड़ित जिला बार एसोसिएशन के परिणाम के जश्न में शामिल होने के बाद शुक्रवार देर रात घर जा रहा था।
वकील की शिकायत पर शिवाजी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एडवोकेट योगेश भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद जश्न की वजह से देररात 11 बजे घर जाने के लिए निकला। राजीव चौक स्थित कार पार्किंग में करीब दर्जन भर संदिग्ध युवक आसपास घूमते नजर आए। वकील ने जब उन्हें नजरअंदाज करते हुए डिग्गी खोलकर फाइलें रखनी शुरू की तो पीछे से आए बदमाशों से उसे दबोच लिया। एक युवक ने हाथ में पहनी हुई हीरे की अंगूठी उतरवा ली। वकील के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। शनिवार को पीड़ित की शिकायत पर शिवाजी नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है
-----