{"_id":"5cd1ce6dbdec220777252d85","slug":"191557253741-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखे में आग लगाने से जले युवक की हालत नाजुक, एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खोखे में आग लगाने से जले युवक की हालत नाजुक, एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
विज्ञापन
खोखे में आग लगाने से जले शख्स की हालत नाजुक, एक गिरफ्तार
मानेसर। आईएमटी मानेसर क्षेत्र के गांव बांस चौक पर शनिवार को खोखे में आग लगाने से जले हुए शख्स की सफदरजंग अस्पताल में हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, सोमवार को आईएमटी मानेसर पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात को अज्ञात युवकों ने गांव बांस चौक पर बीड़ी-सिगरेट के खोखे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी। इससे खोखे के अंदर बैठा अधेड़ अब्दुल शाहपुर (58) आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। आईएमटी मानेसर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र ने बताया कि इस मामले में यूपी के बुलंदशहर निवासी कन्हैया को गिरफ्तार कर आगे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।