फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   खेड़ा-खुर्रमपुर गांव में युवक की गोली मारकर हत्या

खेड़ा-खुर्रमपुर गांव में युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 23 Mar 2019 05:38 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Mar 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
खेड़ा-खुर्रमपुर गांव में युवक  की गोली मारकर हत्या
डेमो
खंड के गांव खेड़ा-खुर्रमपुर में शुक्रवार देर शाम कार सवार चार युवकों ने पंचायत समिति सदस्य कौशल्या के जेठ के लड़के पवन उर्फ पोनी यादव की दो गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिलते ही पटौदी एसीपी बीर सिंह, फर्रुखनगर थाना प्रभारी कृष्ण कांत रोहिल्ला दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर गुरुग्राम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पवन के पैर व सिर में गोलियां लगी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस व ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार देर शाम गांव खेड़ा-खुर्रमपुर की फिरनी के रास्ते में बैठकर एक दर्जन ग्रामीण ताश खेल रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर की एक मारुति सलेरियो उनके पास से तेज गति से गुजरी। तभी सामने से आर रही पवन उर्फ पोनी की कार के सामने गाड़ी लगा दी। जब पोनी कार से नीचे उतरा तो चारों हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली पवन के पैर पर लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे वह अपनी जान बचाने के लिए फिरनी पर बने एक मकान के पीछे गेहूं के खेत में घुस गया। हमलावरों ने हाथों में डंडे लेकर उसका पीछा किया। गेहूं के खेत में पवन को पकड़कर जमकर लाठियां व डंडों से पीटा और बाद में हमलावरों ने पवन के सिर में गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हवाई फायर करते हुए हमलावर कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मृतक पवन को दो गोलियां लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed