फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   अय्याशी करने के लिए देते थे लूट की वारदात को अंजाम

अय्याशी करने के लिए देते थे लूट की वारदात को अंजाम

Mon, 10 Dec 2018 05:35 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
अय्याशी करने के लिए देते थे लूट की वारदात को अंजाम
अय्याशी करने के लिए करते थे लूटपाट
विज्ञापन

गुरुग्राम। साउथ सिटी-1 से उर्वशी गैस एजेंसी के मैनेजर सुशील से 37 लाख रुपये लूटने की वारदात को अंजाम देने के आरोपी अय्याशी के लिए लूटपाट करते थे। मामले का मास्टरमाइंड सोमवीर उर्फ सोनू पिछले 10 साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। गाड़ी लूट से उसने अपराध की काली दुनिया में कदम रखा और इस दलदल में फंसता गया।
अपराध शाखा सेक्टर-39 प्रभारी उपनिरीक्षक राज कुमार ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि 12वीं कक्षा तक पढ़ने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। स्कूल से ही वह अय्याश प्रवृति का था। करीब 10 साल पहले सोमवीर ने साथियों के साथ मिलकर गुरुग्राम में ही एक गाड़ी लूटी थी। गुरुग्राम के अलावा वह बहादुरगढ़, दिल्ली, झज्जर में सक्रिय था। वारदात में लूटे गए रुपये खत्म होने के बाद वह दूसरी वारदात को अंजाम देता था। लूट के एक मामले में गुरुग्राम पुलिस ने उसे दबोच लिया था। जिसके बाद वह जेल में था।
विज्ञापन

करीब 9 महीने पहले वह जेल से जमानत पर बाहर आया और सुरेंद्र से मुलाकात कर गैस एजेंसी चलाना चाहता था। रोजाना एजेंसी पर होने वाली ट्रांजेक्शन देखकर उसकी नीयत बदल गई। कुछ दिनों तक उसने अपने साथी संग यहां रेकी की जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया। उधर, मामले में पकड़ा गया दूसरा आरोपी ईश्वर उर्फ दीपक 10वीं पास है। वह भी अय्याशी करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देने लगा। दीपक के खिलाफ राजेंद्रा पार्क थाने में गाड़ी लूटने का मामला दर्ज है। फिलहाल आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed