फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   नौकरी दिलवाने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म

नौकरी दिलवाने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 07 Mar 2019 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलवाने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म
नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

गुरुग्राम। नौकरी दिलाने के बहाने महिला को गांव उल्लावास स्थित एक कमरे में बुलवाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में सेक्टर-65 थाना पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज किया। महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपी उसके पड़ोस में रहते हैं। उन्हें पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को ही पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां उसके बयान दर्ज किए गए।

पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी है। उनके पड़ोस में बाबूलाल और राम आशीष रहते हैं। दोनों मजदूरी करते हैं। कुछ दिनों से वह अपनी नौकरी बदलने का प्रयास कर रही थी। इस बारे में उसने बाबूलाल व राम आशीष से चर्चा की थी। दोनों ने उसे दूसरी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर गांव उल्लावास में बुलाया और वहां वारदात को अंजाम दिया। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पीड़िता राम आशीष के अंडर में कंपनी में काम करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed