फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ग्रीनवुड हेल्थ सेंटर में गर्भपात करने वाली डॉक्टर का भंडाफोड़

ग्रीनवुड हेल्थ सेंटर में गर्भपात करने वाली डॉक्टर का भंडाफोड़

Fri, 30 Nov 2018 07:15 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 07:15 AM IST
विज्ञापन
ग्रीनवुड हेल्थ सेंटर में गर्भपात करने वाली डॉक्टर का भंडाफोड़
डीसी फोटो सहित:
विज्ञापन

-----------------
ग्रीनवुड हेल्थ सेंटर में गर्भपात करने वाली डॉक्टर बेनकाब
-स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामारी कर काबू किया
-डॉक्टर से 40 हजार रुपये सहित एमटीपी किट बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-45 में अवैध रूप से गर्भपात करने वाली एक महिला डॉक्टर को बेनकाब किया। टीम ने मौके से डॉक्टर को गर्भपात करते रंगे हाथों काबू किया। उसे पुलिस हिरासत में दे दिया गया है। डॉक्टर से 40 हजार रुपये व मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) किट भी बरामद हुई हैं। इसका उसके पास कोई रिकॉर्ड नहीं था। टीम की मानें तो इस अस्पताल पर 2016 में भी लिंग जांच की सूचना पर छापामारी की गई थी। यहां से रंगे हाथों एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।
गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि सेक्टर-45 स्थित ग्रीनवुड हेल्थ सेंटर में अवैध रूप से गर्भपात होता है। इसके लिए प्रत्येक मरीज से 45 हजार रुपये तक लिए जाते हैं। सूचना के आधार पर सिविल सर्जन डॉ. बीके राजौरा ने खबरी को बातचीत आगे बढ़ाने को कहा। इसके बाद एक दलाल के जरिये अस्पताल की डॉक्टर से गर्भपात की बात हुई। 40 हजार रुपये में सौदा पक्का होने पर बृहस्पतिवार को सिविल सर्जन ने अपनी निगरानी में एक टीम गठित की। इसमें उप-सिविल सर्जन डॉ. नवल किशोर, डॉ. नीलम थापर, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप चौहान, मेडिकल अधिकारी डॉ. रश्मि व रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव श्याम सुंदर सहित अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

टीम ने चार माह की गर्भवती ( फर्जी) को तैयार कर दोपहर में गर्भपात के लिए ग्रीनवुड हेल्थ सेंटर भेजा। जहां डॉक्टर आभा बंसल ने 40 हजार रुपये लेकर मरीज को ऑपरेशन थिएटर में भेज दिया। इसी दौरान आरोपी डॉक्टर को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन ने बताया कि डॉक्टर महिला का गर्भपात करने की पूरी तैयारी कर चुकी थी। पूछताछ में डॉक्टर से इस बात का खुलाया हुआ कि हेल्थ सेंटर में एमटीपी एक्ट 1971 के तहत गर्भपात के लिए पंजीकरण करवाया हुआ था, लेकिन वह किसी अन्य डॉक्टर के नाम पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed