फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   प्रेमिका से शादी करने के लिए पति ने 08वीं मंजिल से दिया था धक्का

प्रेमिका से शादी करने के लिए पति ने 08वीं मंजिल से दिया था धक्का

Tue, 13 Nov 2018 06:23 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका से शादी करने के लिए पति ने 08वीं मंजिल से दिया था धक्का
प्रेमिका से शादी करने के लिए पति ने 8वीं मंजिल से दिया था धक्का
विज्ञापन

गुरुग्राम। अंसल वैली व्यू सोसायटी की 8वीं मंजिल से निजी बैंक की सहायक निदेशिका दीपिका के संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने के मामले का घटना के 15 दिन बाद मंगलवार को खुलासा हो गया। पति विक्रम ने ही प्रेमिका शेफाली से शादी करने के लिए दीपिका की धक्का देकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी की प्रेमिका शेफाली तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। वह 6 महीने की गर्भवती है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपियों की कॉल डिटेल व ईमेल, गूगल चैट सहित व्हाट्सऐप चैट की डिटेल भी कब्जे में ली है, जिनसे हत्या के कारणों का खुलासा हुआ।

डीएलएफ फेज-1 थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि 28 अक्तूबर को चंडीगढ़ निवासी हरिकिशन आहूजा ने शिकायत दी थी कि उनकी बेटी दीपिका (32) ने करीब 6 साल पहले गुरुग्राम निवासी विक्रम चौहान से प्रेम विवाह किया था। विक्रम स्काईलार्क कंपनी में सहायक निदेशक है। उसका वैली व्यू सोसायटी में रहने वाली शेफाली के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी कारण विक्रम ने शेफाली के साथ मिलकर दीपिका को सोसायटी की 8वीं मंजिल की बालकनी से धक्का दे दिया। पुलिस ने विक्रम को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में शेफाली ने बताया कि वह और विक्रम पति पत्नी की तरह घूमने के लिए लेह-लद्दाख भी गए थे। वापस आने के बाद दोनों ने तलाक लेकर एक-दूसरे से शादी का फैसला किया। शेफाली ने अपने पति को राजी कर लिया था, लेकिन दीपिका राजी नहीं थी। विक्रम उसकी हत्या करने की साजिश रचकर नैनीताल ले गया था। इस बारे में विक्रम और शेफाली की ईमेल चेट, व्हाट्सऐप के जरिये बात भी होती थी। मार्च-अप्रैल में नैनीताल जाने के दौरान विक्रम की योजना सफल नहीं हो पाई। इससे शेफाली काफी गुस्सा थी। दीपिका को शक होने के कारण वह नैनीताल यात्रा बीच में ही रद्द कर गुरुग्राम लौट आई थी। 28 अक्तूबर को विक्रम और दीपिका में बहस हो गई। इस दौरान भी विक्रम की शेफाली से चैट के जरिये बात हुई जिसने दीपिका को बालकनी से धक्का देने की बात विक्रम से कही। विक्रम ने पत्नी को धक्का दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed