फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   सड़क दुर्घटना में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

सड़क दुर्घटना में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Tue, 25 Dec 2018 01:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप, मामला दर्ज
विज्ञापन

20 दिसंबर को सड़क हादसे में हुई विवाहिता की मौत का मामला
पेड़ से टकराई थी दंपती की बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र में दंपती की बाइक पेड़ से टकराने के कारण हुई विवाहिता की मौत के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना में विवाहिता का पति बुरी तरह से घायल हो गया था।

बादशाहपुर थाना के सहायक उप निरीक्षक प्रेम चंद ने बताया कि देवरिया (उत्तर प्रदेश) के गांव उसारू निवासी चंद्रेश पांडेय ने शिकायत में कहा कि उन्होंने अपनी बेटी स्वाति दूबे (24) की शादी देवरिया के गांव सदजोर निवासी हिमांशु दूबे से की थी। हिमांशु का परिवार बादशाहपुर थाना क्षेत्र में ही रहता है। 20 दिसंबर को हिमांशु स्वाति को बाइक पर लेकर गया था। इस दौरान उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। घटना में स्वाति ने दम तोड़ दिया था जबकि हिमांशु को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं 21 दिसंबर को सूचना के बाद पहुंचे स्वाति के पिता चंद्रेश पांडेय ने पुलिस को शिकायत देते हुए इसे सोची समझी साजिश के तहत दहेज हत्या करार देते हुए रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शिकायत पर हिमांशु सहित उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब तक की जांच में ऐसा कोई भी तथ्य सामने नहीं आया है जिसमें आरोप साबित हो जाएं। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed