फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   बिजली निगम के दो कलर्क सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

बिजली निगम के दो कलर्क सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

Sun, 29 Jul 2018 08:36 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
बिजली निगम के दो कलर्क सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस
बिजली निगम के दो क्लर्क सहित चार पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के दो क्लर्क सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला सेक्टर-40 थाना पुलिस ने दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों क्लर्क दलालों से मिलकर मीटर बदलने के फर्जी आदेश जारी करते थे। केस बिजली निगम के डीएसपी जितेश मल्होत्रा की शिकायत पर दर्ज किया गया है। जांच जारी है।

डीएसपी जितेश मल्होत्रा ने शिकायत में बताया कि निगम कार्यालय में तैनात क्लर्क समीर खान व महेंद्र कुमार द्वारा दो दलालों से साठगांठ की गई है। दोनों फर्जी मीटर चेंज ऑर्डर जारी करते थे। यह बिजली निगम उपभोक्ताओं से रुपये लेकर उनका पुराना मीटर खाता भी बंद करवा देते थे और उसके स्थान पर नया कनेक्शन चालू करवा देते थे। ऐसे में बिजली निगम की उपभोक्ता पर बकाया राशि वसूल नहीं हो पा रही थी। इसकी निगम की विजिलेंस शाखा से पड़ताल करवाई गई, जिसमें फर्जी मीटर चेंज ऑर्डर जारी करने की बात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed