फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   गन प्वॉइंट पर ओला कैब चालक के साथ लूटपाट

गन प्वॉइंट पर ओला कैब चालक के साथ लूटपाट

Fri, 29 Mar 2019 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
गन प्वॉइंट पर ओला कैब चालक के साथ लूटपाट
गन प्वॉइंट पर ओला कैब चालक के साथ लूटपाट
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर शुक्रवार अलसुबह तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर ओला कैब चालक को लूटने की घटना को अंजाम दिया। इससे पहले बदमाशों ने युवक को गाड़ी में बंधक बनाकर उसका एटीएम पिन पूछकर नकदी भी निकाल ली। वह रेवाड़ी के पास युवक को गाड़ी से उतारकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक पटौदी निवासी दीपक कुमार ओला कंपनी के लिए एर्टिगा गाड़ी चलाता है। देर रात सेक्टर-38 के पास सवारी छोड़ने के बाद उसके पास फरीदाबाद की बुकिंग आई, जिसमें तीन युवक गाड़ी में सवार हो गए। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर रात करीब ढाई बजे सुनसान जगह देखकर युवकों ने चालक दीपक से गाड़ी रोकने के लिए कहा, जैसे ही कैब चालक ने गाड़ी रोकी दो युवकों ने पिस्तौल निकालते हुए उससे मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने उसे पीछे वाली सीट पर बैठा दिया और एक युवक कैब लेकर एनएच-48 पर रेवाड़ी की तरफ निकल गया। आरोपियों ने चालक को डरा धमकाकर जरूरी कागजात समेत पर्स और एटीएम पिन भी ले लिया। कापड़ीवास बॉर्डर के पास आरोपी को उतारकर वह फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने देररात ही तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक दलबीर ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए जांच पड़ताल की जा रही है। विशेषज्ञ की मदद से आरोपियों के स्केच भी तैयार कराए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed