{"_id":"5b5b3f4b4f1c1b4e748b7562","slug":"151532706635-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला और रोडवेज बस में भिड़ंत, ट्राला चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राला और रोडवेज बस में भिड़ंत, ट्राला चालक की मौत
Updated Fri, 27 Jul 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
नोट : पंजाब के लिए जरूरी :
-पेज..3 लीड के लिए::
ट्रॉला और रोडवेज बस में भिड़ंत, ड्राइवर की मौत
-हादसे के वक्त बस में 70 सवारियां सवार थीं, रोडवेज की ओर से स्टेयरिंग फेल होने की बात कही गई
-मृतक पंजाब के पृथला बलाचौर का रहने वाला था
अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम/फर्रुखनगर। फर्रुखनगर-झज्जर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार सुबह साढराणा मोड़ के पास तेज रफ्तार रोडवेज की ओवरलोड बस से ट्रॉला की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रॉला ड्राइवर की मौत हो गई। रोडवेज बस ड्राइवर समेत दो दर्जन से ज्यादा सवारियां घायल बताई गई हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रॉला में फंसे ड्राइवर को किसी तरह बाहर निकाला गया। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस जांच में रोडवेज बस ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है। फिलहाल जांच जारी ह्रै।
गुुरुग्राम डिपो से ड्राइवर प्रवीण बस में सवारियां लेकर झज्जर जा रहा था। साढराणा मोड़ के आगे तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रॉले से जा भिड़ी। ट्रॉले में मारुति सुजुकी की गाड़ियां थीं। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि रोडवेज बस और ट्रॉला के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रॉले के कैबिन में ड्राइवर अश्वनी (48) बुरी तरह फंस गया। वह पंजाब के पृथला बलाचौर का रहने वाला है। उसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि रोडवेज बस में 70 सवारियां थी। ओवरलोड बस स्पीड अधिक होने की वजह से अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रॉले से जा भिड़ी। बस में सवार जितेंद्र कुमार के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस की सीटों के नट-बोल्ट, बीच में लगे पाइप व सीटें तक उखड़ गईं। हादसे में रोडवेज बस के ड्राइवर प्रवीण समेत करीब दो दर्जन सवारियों को भी चोटें आई हैं। जिनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में रोडवेज कर्मचारी अपने ड्राइवर के बचाव में कह रहे हैं कि स्टेयरिंग फेल हो गया था। इसे लेकर रोडवेज अधिकारियों ने जांच कराने की बात कही है। बस और ट्रॉला जब्त कर लिया गया है।