फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   घर में घुसकर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी काबू, भेजा जेल

घर में घुसकर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी काबू, भेजा जेल

Sun, 17 Jun 2018 05:36 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी काबू, भेजा जेल
घर में घुसकर फायरिंग करने वाले तीन काबू, जेल भेजे
विज्ञापन


गुरुग्राम। फर्रूखनगर में एक घर में घुसकर तीन युवकों द्वारा मारपीट करने व गोली चलाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ऑल्टो गाड़ी सहित दो देसी कट्टे, 4 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 13 जून को गांव धनवावास में एक युवक पर तीन युवकों ने उस वक्त फायरिंग कर दी थी जब वह घर के बाहर खड़ा था। आरोपियों ने युवक के घर के अंदर घुसकर भी फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा फर्रूखनगर को सौंप दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान इस्माइलपुर बहादुरगढ़ निवासी पंकज, विपिन, बालाजी कॉलोनी फर्रूखनगर निवासी योगेश के रूप में हुई। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed