{"_id":"5baa73ab867a557f195f4851","slug":"141537897387-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोंडसी जेल से कैदी भागने पर कल देंगे अतिरिक्त आईजी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोंडसी जेल से कैदी भागने पर कल देंगे अतिरिक्त आईजी रिपोर्ट
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्लग : जेल से विचाराधीन कैदी फरार होने का मामला
हेडिंग : जेल महानिदेशक को कल सौंपी जाएगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी मॉडर्न जेल से विचाराधीन कैदी के फरार होने के मामले में जेल विभाग के अतिरिक्त इंस्पेक्टर जनरल डॉ. हरीश कुमार जेल महानिदेशक को बृहस्पतिवार तक रिपोर्ट पेश करेंगे। इस रिपोर्ट मेें न केवल जेल के निलंबित कर्मियों की संलिप्तता देखी जाएगी बल्कि सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा होगा।
जेल महानिदेशक के. सेलवराज ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के आदेश हैं। अतिरिक्त आईजी की रिपोर्ट के आधार पर ही तय होगा कि सुरक्षा इंतजामों में किस तरह के बदलाव किए जाने की जरूरत है। 21 सितंबर को भोंडसी जेल से कैदी अमित उर्फ दीपू कचरे की गाड़ी में छिपकर फरार हो गया था। 21 की शाम गिनती के समय एक कैदी कम मिला तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। सीसीटीवी फुटेज में कैदी कूड़े की गाड़ी में छिपकर फरार होता दिखाई दिया। भोंडसी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, जेल महानिदेशक के सेलवराज ने मामले की जांच के आदेश दिए थे।