फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   लापरवाही बरतने वाले जेलकर्मियों से पुलिस करेगी पूछताछ

लापरवाही बरतने वाले जेलकर्मियों से पुलिस करेगी पूछताछ

Sun, 23 Sep 2018 06:04 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही बरतने वाले जेलकर्मियों से पुलिस करेगी पूछताछ
निलंबित जेलकर्मियों से पुलिस करेगी पूछताछ
विज्ञापन

गुरुग्राम। कूड़े की गाड़ी में भोंडसी जेल से विचाराधीन कैदी के फरार होने के बाद अब भोंडसी थाना पुलिस निलंबित जेल कर्मियों से पूछताछ करेगी। भोंडसी पुलिस इसमें सभी निलंबित कर्मियों की मिलीभगत मानकर मामले की जांच कर रही है। उधर, 48 घंटे से भी अधिक का समय बीत जाने के बाद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अब निलंबित जेल कर्मियों से पूछताछ की जाएगी। उनसे पूछा जाएगा कि आखिर कूड़े की गाड़ी में आरोपी कैसे छिपा और कूड़ा फेंकते वक्त जेल प्रशासन को कैदी के उसमें छिपे होने का अंदाजा क्यों नहीं लग पाया। प्रारंभिक जांच में जेल कर्मियों की लापरवाही स्पष्ट नजर आ रही है। अपहरण और दुष्कर्म के मामले में भोंडसी जेल में बंद विचाराधीन कैदी अमित कूड़े की गाड़ी में जेल से फरार हो गया। उसे 15 सितंबर को ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले बैरक इंचार्ज कुलदीप सिंह, हेड वार्डन आजाद सिंह, वार्डन रोहताश, सफाईकर्मी वेद प्रकाश, सफाईकर्मी ओमपाल को जेल अधीक्षक ने तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed