फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   9 लाख रुपये से भरी एटीएम मशीन उखाड़ ले गए चोर

9 लाख रुपये से भरी एटीएम मशीन उखाड़ ले गए चोर

Tue, 08 May 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
9 लाख रुपये से भरी एटीएम मशीन उखाड़ ले गए चोर
9 लाख रुपये से भरी एटीएम मशीन उखाड़ ले गए चोर
विज्ञापन

क्रॉसर...
- सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग मशीन भी ले गए साथ
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में एटीएम मशीन चोरी करने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सोमवार देर रात गांव वजीराबाद में चोरों ने 9 लाख रुपये से भरी एटीएम मशीन चोरी कर ली। चोर अपने साथ सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग मशीन भी साथ ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बीते छह महीने में एक दर्जन से अधिक एटीएम उखाड़ने का मामला दर्ज हो चुका है, लेकिन सभी मामलों में आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।

पुलिस के अनुसार गांव वजीराबाद में नाई की ढाणी पर एचडीएफसी बैंक की एटीएम मशीन लगी हुई है। शिकायत में मूल रूप से हापुड़ निवासी देवेश कुमार ने कहा कि वह एजीएस ट्रांसेक्ट टेक्नोलॉजी कंपनी में बतौर सीनियर एग्जीक्यूटिव कार्यरत हैं। उनकी कंपनी एटीएम मशीन की देखरेख का काम करती है। उन्हें मशीन के खराब होने की सूचना मिली थी जिस पर वह मशीन को ठीक करने के लिए सोमवार रात को गए थे। जब उक्त स्थान पर पहुंचे तो यहां से मशीन गायब थी। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी दूसरी तरफ घूमे हुए थे। आसपास देखने पर पता लगा कि यहां लगे सीसीटीवी के रिकॉर्डिंग का पूरा सिस्टम ही गायब है। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बता दें कि गांव वजीराबाद में एटीएम उखाड़ने की यह कोई पहली वारदात नहीं है, करीब तीन महीने पहले भी चोरों ने यहां एटीएम मशीन उखाड़ ली थी। इसके बाद पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन आज तक आरोपियों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एटीएम मशीन में 9 लाख रुपये बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह हुईं वारदात
- 3 मार्च : बजघेड़ा चौक पर एक्सिस बैंक का एटीएम अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिया।
- 2 मार्च : गांव सरहोल में लगे टाटा इंडीकैश के एटीएम को बदमाश उखाड़ ले गए।
- 22 फरवरी : गांव बेगमपुर खटोला में अज्ञात बदमाश एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए।
- 14 फरवरी : बेगमपुर खटोला में गैस कटर से एटीएम मशीन काटकर 8 लाख रुपये चोरी हुए थे।
- 13 फरवरी : मानेसर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एटीएम मशीन काटकर उसमें रखे रुपये चोरी कर लिए।
- 11 फरवरी : गांव वजीराबाद में एटीएम मशीन उखाड़कर 2.60 लाख रुपये निकाले।
- 1 फरवरी : गांव झाड़सा में एक्सिस बैंक का एटीएम उखाड़ लिया, जिसमें 8.94 लाख रुपये थे।
- 1 फरवरी : गांव नाहरपुर रूपा में अज्ञात बदमाशों ने आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम उखाड़ने का प्रयास किया था।
- 23 जनवरी : नकाबपोश बदमाशों ने दौलताबाद में एटीएम मशीन उखाड़ ली थी, जिसमें करीब सवा 6 लाख रुपये मौजूद थे।
- 30 दिसंबर : गांव झाड़सा में बदमाशों ने एटीएम मशीन उखाड़ ली थी।
- 16 दिसंबर : शक्ति नगर से आईडीबीआई बैंक के एटीएम को बदमाशों ने उखाड़ लिया था।
- 5 दिसंबर : लक्ष्मण विहार से बदमाशों ने एक्सिस बैंक का एटीएम उखाड़ लिया था। एटीएम में 24 लाख रुपये थे।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed