फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला नाइजीरियन गिरफ्तार

कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला नाइजीरियन गिरफ्तार

Sun, 08 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला नाइजीरियन गिरफ्तार
कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला नाइजीरियाई धरा
विज्ञापन

- गुरुग्राम पुलिस ने बेंगलूरू से आरोपी को किया गिरफ्तार, वीजा समाप्त होने के बावजूद रह रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक के साथ धोखाधड़ी कर 1.67 लाख रुपये ठगने वाले नाइजीरियाई को गुरुग्राम पुलिस ने बेंगलूरू से गिरफ्तार किया। शनिवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। आरोपी छात्र वीजा पर चार साल पहले बेंगलूरू आया था और 30 जून को उसका वीजा भी समाप्त हो चुका है।
शनिवार को सहायक पुलिस आयुक्त (सिटी) राजीव कुमार ने बताया कि 4 जून को लक्ष्मण विहार निवासी प्रवीन पाल ने सेक्टर-9ए थाना पुलिस को कनाडा भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने व उनसे 1.67 लाख रुपये ऐंठने का मामला दर्ज करवाया था। जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए बैंक अकाउंट को फ्रीज करवा दिया गया। इसी दौरान बेंगलूरू पुलिस को केनरा बैंक के खाताधारक ने अकाउंट फ्रीज हेने की शिकायत दी। इस पर बेंगलूरू पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने बेंगलूरू पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान मूलरूप से नाइजीरिया निवासी याया याजिद अबोध के रूप में हुई। आरोपी को अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर गुरुग्राम लेकर पहुंची। शनिवार को टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी चार साल पहले बेंगलूरू की जैन यूनिवर्सिटी में फॉरेंसिक साइंस का कोर्स करने के लिए भारत आया था। यहां वह विषय में फेल हो चुका है। उसकी वीजा अवधि 30 जून को समाप्त हो गई। आरोपी ने बेंगलूरू में ही केनरा बैंक में अकाउंट खुलवाया हुआ था, जिसमें वह लोगों को झांसा देकर रुपये ट्रांसफर करवाता था। रिमांड के दौरान उसके साथी का पता लगाया जाएगा। आरोपी ने अब तक कितने लोगों को शिकार बनाया, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed