फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   कैब में सवारी बैठा रहे चालक से पुलिसकर्मी ने की मारपीट

कैब में सवारी बैठा रहे चालक से पुलिसकर्मी ने की मारपीट

Sun, 10 Mar 2019 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
कैब में सवारी बैठा रहे चालक से पुलिसकर्मी ने की मारपीट
कैब में सवारी बैठा रहे चालक से पुलिसकर्मी ने की मारपीट
विज्ञापन

- गाड़ी के शीशे तोड़ने का भी लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इफ्को चौक पर कैब में सवारी बैठा रहे चालक को पुलिसकर्मियों ने शनिवार देर शाम पीट दिया। पुलिसकर्मी ने उसकी गाड़ी के शीशे तोड़कर उसे थाने भी ले गए, जहां चालक के साथ अभद्रता की। इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिलने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया है।

शनिवार देर शाम दिल्ली निवासी कैब चालक इफ्को चौक से दिल्ली के लिए सवारी बैठा रहा था। इस दौरान पास ही मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे गाड़ी में सवारी बैठाने से मना कर दिया। इस दौरान उनके बीच बहस होने लगी और पुलिसकर्मी ने कैब के शीशे तोड़ दिए। तभी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। मामला बिगड़ता देख पुलिसकर्मी कैब चालक को थाने ले गया। यहां पुलिसकर्मी ने चालक से अभद्रता की। काफी बहसबाजी के बाद पुलिस ने चालक को उसकी गाड़ी सहित मौके से भगा दिया। इस संदर्भ में पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि इस तरह के मामले की कोई सूचना नहीं है। यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed