फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   महिला कर्मी से बैंक के सीनियर मैनेजर ने की छेड़छाड़

महिला कर्मी से बैंक के सीनियर मैनेजर ने की छेड़छाड़

Sun, 29 Jul 2018 05:40 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
महिला कर्मी से बैंक के सीनियर मैनेजर ने की छेड़छाड़
महिला कर्मी से सीनियर बैंक मैनेजर ने छेड़छाड़ की
विज्ञापन

-पहले भी दोनों में हो गया था समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की महिला कर्मी के साथ उसी बैंक के सीनियर मैनेजर द्वारा मारपीट करने व छेड़छाड़ करने का मामला महिला थाना पुलिस ने दर्ज किया है। आरोप है कि पहले भी आरोपी ने इस तरह की हरकत की थी जिस पर उसने माफी मांगते हुए समझौता भी कर लिया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में तैनात है। आरोप है कि बैंक के सीनियर मैनेजर रंजन प्रकाश ने कुछ समय पहले काम का बहाना करके छेड़छाड़ की थी। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। मामला थाने तक पहुंचते ही आरोपी ने उनसे माफी मांगी थी और लिखित मेें आश्वासन दिया था कि दोबारा ऐसा नहीं होगा। आरोप है कि 23 जुलाई को आरोपी सेक्टर-44 स्थित उनके कार्यालय में आया जहां उनसे बात करने व छेड़छाड़ करने का प्रयास करने लगा। जब वह विरोध करने लगी तो आरोपी वहां से चला गया। इसके बाद आरोपी 25 जुलाई की सुबह सेक्टर-31 स्थित उनके घर पर गया। आरोप है कि यहां आरोपी जबरदस्ती उनके घर में घुसने लगा और उनसे छेड़छाड़ करने लगा। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो पीड़िता के पति बाहर आ गए जिन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस आते ही आरोपी मौके से अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक राज बाला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed