फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   घर में ्ुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

घर में ्ुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 09 May 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
घर में ्ुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

- पति के दो चचेरे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-50 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला के साथ मंगलवार सुबह घर में घुसकर पति के दो चचेरे भाइयों ने मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास किया। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि वह मंगलवार सुबह अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके पति के चचेरे भाई अमरनाथ व धीरज आ गए, जिन्होंने उसे पीछे से पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान वह उससे अश्लील बातें करने लगे, जिसका उसने विरोध किया। इस पर उन्होंने उसे जमीन पर गिराते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन वह किसी तरह बच निकली। जब वह दुष्कर्म करने में असफल हो गए तो उन्होंने महिला के साथ मारपीट की। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-50 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक का कहना है मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed