फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   कोर्ट अहल्मद ने ली रिश्वत, सीडी बनाकर अदालत में की पेश

कोर्ट अहल्मद ने ली रिश्वत, सीडी बनाकर अदालत में की पेश

Sun, 09 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट अहल्मद ने ली रिश्वत, सीडी बनाकर अदालत में की पेश
कोर्ट अहल्मद ने रिश्वत ली, न्यायाधीश के व्हाट्सऐप पर पहुंची वीडियो
विज्ञापन

-अदालत के आदेश पर शिवाजी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना पुलिस ने कोर्ट अहल्मद (पद) के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज किया गया है। पुलिस को अहल्मद की रिश्वत लेते सीडी भी कोर्ट स्टाफ ने दी है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस को दी शिकायत में सत्र न्यायालय के अधीक्षक नानक चंद रहेजा ने कहा कि दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मनीष कुमार की अदालत में अजीत सिंह अहल्मद के पद पर कार्यरत है। उसकी रिश्वत लेते एक सीडी अदालत में पहुंची थी। इस सीडी को सीलबंद कर पुलिस को दिया गया है। अदालत के आदेश पर अजीत के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीडी को जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। रिश्वत किस संबंध में किस व्यक्ति ने दी है यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को रिश्वत का वीडियो अदालत में चर्चा का विषय बना रहा। यह वीडियो सत्र न्यायाधीश के व्हाट्सऐप पर पहुंची तो उन्होंने अधीक्षक को इस संबंध में मामला दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed