फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   कंपनी ने पम्प से डीजल खरीद में की 2

कंपनी ने पम्प से डीजल खरीद में की 2

Fri, 22 Jun 2018 11:20 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
कंपनी ने पम्प से डीजल खरीद में की 2
कंपनी ने डीजल खरीद में 28.50 लाख की धोखाधड़ी की
विज्ञापन

- चार महीने तक डीजल खरीदने के बाद भी नहीं किया भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कंपनी द्वारा चार महीने तक सेक्टर-44 स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से डीजल खरीदने के बाद करीब 28.50 लाख रुपये का भुगतान न करने का मामला सामने आया है। सुशांत लोक थाना पुलिस ने पंप संचालक की शिकायत पर कंपनी के तीन निदेशकों सहित एक प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-44 स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप गुड़गांव फ्यूल के मालिक विशेष ने शिकायत में कहा कि नवंबर 2017 से मैसर्स यूनिवर्सल फैसिलिटी मैनेजमेंट कंपनी द्वारा उनके पेट्रोल पंप से डीजल खरीदा जा रहा था। यह डीजल उधार में लेने के लिए कंपनी के प्रबंधक मनोज उनके पास आए थे। राशि का भुगतान प्रत्येक 24 दिन में देने की बात कही थी। इसके लिए दोनों पक्षों में करार हुआ था। कंपनी ने 17 जनवरी तक डीजल मंगवाया, लेकिन एक बार भी भुगतान नहीं किया। इस संबंध में उन्होंने कंपनी प्रबंधक एवं निदेशकों रमन पुरी, वरुण पुरी, विक्रम पुरी व मनोज सिन्हा से बात की तो जल्द भुगतान करने का आश्वासन देते रहे। इन चार महीनों में उन्होंने करीब 28.50 लाख रुपये का डीजल उनके पंप से कंपनी को उपलब्ध करवाया। इस पर पुलिस ने शिकायत को जांच के लिए भेजा। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed