फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   बिना पासपोर्ट वीजा के रह रहे विदेशी पकड़े

बिना पासपोर्ट वीजा के रह रहे विदेशी पकड़े

Sun, 10 Jun 2018 05:15 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
बिना पासपोर्ट वीजा के रह रहे विदेशी पकड़े
बिना पासपोर्ट वीजा के रह रहे थे, गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरुग्राम के एक बार से पुलिस ने 4 विदेशियों को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया, इनके पास पासपोर्ट वीजा नहीं थे। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों में दो युवतियां भी शामिल हैं।

सूचना मिली थी कि एमजी रोड स्थित एक पब-बार में विदेशी भी आते हैं, जिनमें कई विदेशी ऐसे हैं जो अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं। इस पर एसीपी हितेश यादव, संदीप मलिक व जयसिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर मॉल में छापामारी की गई। इस दौरान ओडीसी क्लब से पुलिस ने अफगानिस्तान निवासी मोहम्मद शमीम जुलमकार व सैयद जमाल को काबू किया। इसके अलावा टीम ने सहारा मॉल स्थित ईप्सा क्लब में छापामारी के दौरान उज्बेकिस्तान निवासी शकनोस व गुलशन को काबू किया। आरोपियों से पासपोर्ट व वीजा मांगे गए, जिन्हें वे पेश नहीं कर पाए। इस पर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे दिल्ली में रहते हैं और गुरुग्राम के क्लब में मौज-मस्ती के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed