फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   excise inspector headquarters attached for seeking old liquor in the name of deputy cm

गुरुग्राम: डिप्टी सीएम के नाम पर पुरानी शराब मांगने वाला आबकारी इंस्पेक्टर मुख्यालय अटैच

Thu, 18 Aug 2022 10:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2022 10:42 PM IST
सार

सेक्टर-39 इलाके में लिकरलैंड के नाम से एक शराब की दुकान है। बताया जा रहा है कि आबकारी निरीक्षक संदीप लोहान उक्त शराब की दुकान के प्रबंधक धर्मेंद्र से डिप्टी सीएम के नाम पर 15 साल पुरानी शराब मांग रहे थे। धर्मेंद्र ने उनको शराब देने से इनकार कर दिया। इस पर वह पहले से ही कार्रवाई करने के मूड में थे।

विज्ञापन
excise inspector headquarters attached for seeking old liquor in the name of deputy cm
शराब ठेका - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आबकारी निरीक्षक संदीप लोहान को शासन ने मुख्यालय अटैच कर दिया है। आरोप है कि लोहान ने एक शराब ठेकेदार से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के नाम पर 15 साल पुरानी शराब मांगी थी। ठेकेदार द्वारा शराब न दिए जाने पर उसे जान बूझकर फर्जी मामले में फंसा दिया था। इस बारे में आबकारी एवं कराधान उपायुक्त की तरफ से बुधवार को ही आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


इस आदेश में उपायुक्त की तरफ से शराब इत्यादि मांगने का उल्लेख नहीं है, लेकिन माना जा रहा है पुरानी शराब मांगने की शिकायत पर ही यह कार्रवाई की गई है। सेक्टर-39 इलाके में लिकरलैंड के नाम से एक शराब की दुकान है। बताया जा रहा है कि आबकारी निरीक्षक संदीप लोहान उक्त शराब की दुकान के प्रबंधक धर्मेंद्र से डिप्टी सीएम के नाम पर 15 साल पुरानी शराब मांग रहे थे। धर्मेंद्र ने उनको शराब देने से इनकार कर दिया। इस पर वह पहले से ही कार्रवाई करने के मूड में थे।
विज्ञापन


इसी बीच 15 अगस्त को ड्राई डे होने पर शाम पांच बजे दुकान खुलने की बात कहते हुए उन्होंने उक्त शराब के ठेके के खिलाफ आबकारी अधिनियमों के तहत कार्रवाई कर दी। इसकी शिकायत ठेके के मैनेजर ने विभाग के उच्चाधिकारियों से की थी, जिस पर विभाग ने मामले की आंतरिक जांच कराने के बाद इंस्पेक्टर संदीप को मुख्यालय अटैच करने का आदेश जारी कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed