फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   crime

Gurugram News: किशोरी पर बोतल से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लिया

Fri, 18 Jul 2025 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
crime
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले के आटा गांव में 17 वर्षीय किशोरी पर शराब की बोतल से हमला करने वाले मुख्य आरोपी सौरव (18) को शुक्रवार नूंह कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद आरोपी को 3 दिन पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं बृहस्पतिवार शाम को एक अन्य नाबालिग आरोपी को जुवनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया। जिसे बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया गया है।

एसपी राजेश कुमार ने कहा कि इस मामले में दो डीएसपी हरेंद्र सिंह नूंह और तावड़ू डीएसपी अभिमन्यु के नेतृत्व में पुलिस की 6 टीमें गठित की थी। जिसके बाद पुलिस की टीमों द्वारा आसपास के गांवो के करीब 60 युवा नौजवानों से पूछताछ की गई। गुरुवार को सीआईए तावडू प्रभारी महेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। वहीं एसपी ने कहा कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले रोजकामेव थाने के पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बीती 12 जुलाई की शाम साढ़े सात बजे स्कूटी पर आटा गांव की किशोरी पर बाइक पर सवार दो मनचले युवकों ने शराब की बोतल मार दी थी। इस हमले में पीड़ता के तीन दांत टूट गए। साथ ही मुंह पर 35 टांके आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed