फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cricket pavilion canopy collapses at Tau Devi Lal Sports Complex.

Gurugram News: ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट पवेलियन का छज्जा गिरा

Sun, 06 Sep 2026 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
Cricket pavilion canopy collapses at Tau Devi Lal Sports Complex.
क्रिकेट ग्राउंड के प​वेलियन का गिरा छज्जा। संवाद
-तीन दिन से हो रही बारिश के बीच जर्जर छज्जा गिरने से टला हादसा, रखरखाव व्यवस्था पर उठे सवाल
विज्ञापन

मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के क्रिकेट ग्राउंड में रविवार सुबह चौधरी सुरेंद्र सिंह क्रिकेट पवेलियन का छज्जा गिर गया। हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। गनीमत रही कि छज्जे के नीचे या आसपास उस समय कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि, घटना के समय ग्राउंड में खिलाड़ी और अन्य लोग मौजूद थे। छज्जा गिरने की तेज आवाज से परिसर में मौजूद लोग सहम गए।
बताया जा रहा है कि क्रिकेट पवेलियन का छज्जा काफी समय से जर्जर स्थिति में था। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भवन में नमी बढ़ने से इसकी स्थिति और कमजोर हो गई। इसके बाद रविवार सुबह छज्जे का एक हिस्सा नीचे आ गिरा। घटना के बाद खेल परिसर में मौजूद अन्य जर्जर भवनों और संरचनाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

रखरखाव व्यवस्था पर उठे सवाल-
ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स समेत कई खेलों की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां रोजाना बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी पहुंचते हैं। परिसर के रखरखाव की जिम्मेदारी गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के पास है। ऐसे में भवनों और अन्य ढांचों की नियमित जांच और समय पर मरम्मत की जिम्मेदारी भी प्राधिकरण की है। छज्जा गिरने की घटना के बाद परिसर में मौजूद पुराने भवनों और ढांचों का सर्वे कराने की जरूरत सामने आई है। यदि छज्जा गिरने के समय उसके आसपास खिलाड़ी, कर्मचारी या अन्य लोग मौजूद होते तो गंभीर हादसा हो सकता था। स्थानीय स्तर पर मांग उठ रही है कि मानसून के दौरान विशेष रूप से सभी भवनों की संरचनात्मक स्थिति की जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

634 करोड़ की योजना अभी फाइलों में-
ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं से लैस करने की करीब 634 करोड़ रुपये की योजना भी अभी धरातल पर नहीं उतर सकी है। जीएमडीए बोर्ड से करीब एक साल पहले योजना को मंजूरी मिलने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर राजीव चौक के पास करीब 45 एकड़ में बने इस खेल परिसर में क्रिकेट और फुटबॉल के साथ अन्य खेल सुविधाओं को भी आधुनिक बनाने की योजना है। प्रस्ताव के तहत करीब 8.5 एकड़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम विकसित किया जाना है। इसमें करीब 35 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी और इस पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके अलावा 5.2 एकड़ में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से 15 हजार दर्शकों की क्षमता वाला फुटबॉल स्टेडियम प्रस्तावित है।
कई खेलों के लिए खर्च करने का प्रस्ताव-
परिसर में ऑल वेदर स्विमिंग पूल, शूटिंग रेंज, जिम, एरोबिक्स सेंटर, बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट, लॉन टेनिस, बास्केटबॉल कोर्ट और एथलेटिक्स ट्रैक को आधुनिक बनाने की योजना है। बैडमिंटन व वॉलीबॉल कोर्ट पर करीब 20 करोड़, तीन लॉन टेनिस कोर्ट पर तीन करोड़, बास्केटबॉल कोर्ट पर करीब 25 करोड़ और एथलेटिक्स ट्रैक के उन्नयन पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। इसके बावजूद योजना आगे नहीं बढ़ी है। ऐसे में पवेलियन का छज्जा गिरना रखरखाव व्यवस्था और प्रस्तावित कायाकल्प की रफ्तार दोनों पर सवाल खड़े करता है।

कोट-
सेक्टर-38 के देवीलाल स्टेडियम क्रिकेट ग्राउंड के पास क्रिकेट पवेलियन का छज्जा पुरानी इमारत का हिस्सा था। मानसून के दौरान यह क्षतिग्रस्त हो गया था। जीएमडीए ने मामले का संज्ञान लिया है और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई जाएगी। -नेहा शर्मा, प्रवक्ता, जीएमडीए

क्रिकेट ग्राउंड के पवेलियन का गिरा छज्जा। संवाद

क्रिकेट ग्राउंड के पवेलियन का गिरा छज्जा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed