{"_id":"662498171d398cd8bd072623","slug":"crematorium-wall-collapses-in-gurgaon-news-in-hindi-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram Wall Collapse: बच्ची ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पांच हुई मरने वालों की संख्या; श्मशान प्रबंधन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram Wall Collapse: बच्ची ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पांच हुई मरने वालों की संख्या; श्मशान प्रबंधन पर केस
Sun, 21 Apr 2024 10:08 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 21 Apr 2024 10:08 AM IST
सार
लोगों के अनुसार दीवार के साथ यहां लकड़ियां डाली गई हैं। इस वजह से दीवार झुक गई थी। कुछ लोग गली में दीवार के साथ बैठे हुए थे। बच्चे खेल रहे थे तो अचानक दीवार गिर गई। डीसीपी वेस्ट करण गोयल का कहना है कि दीवार पुरानी थी। उस पर लकड़ियों का दबाव था। जिसके कारण वह गिरी है।
विज्ञापन
दीवार गिरने से पांच की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साइबर सिटी के मदनपुरी स्थित श्मशान घाट के पीछे वाले गेट की दीवार गिरने से मलबे में छह लोग दब गए। जिसमें दो बच्ची सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल 11 वर्षीय तान्या की उपचार के दौरान मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम व अधिकारी मौके पर पहुंच कर मलबा हटाने में लग गए। वहीं, न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने घायल दिलीप के बयान पर श्मशान घाट भूमि सुधार प्रबंधन समिति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घटना शाम 5.30 से छह बजे के बीच अर्जुन नगर गली नंबर 8 में हुई है। यहां पर श्मशान घाट की 18 फीट ऊंची दीवार अचानक से भरभराकर गिर गई। वहीं दीवार के साथ गली में बैठे लोग मलबे में दब गए। आसपास के लोग मलबा हटाने में जुट गए। जिला प्रशासन की टीम व अधिकारी मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने में जुटे। आनन-फानन में मलबे में दबे लोगों को निकालकर गुरुग्राम के निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान देवी दयाल (72), कृष्ण कुमार (52), मनोज (35) और मासूम बच्ची खुशबू (10) और तान्या (11) की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और शवों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
आस-पास के लोगों के अनुसार दीवार के साथ यहां लकड़ियां डाली गई हैं। इस वजह से दीवार झुक गई थी। कुछ लोग गली में दीवार के साथ बैठे हुए थे। बच्चे खेल रहे थे तो अचानक दीवार गिर गई। वहां खड़ी कुछ बाइक भी मलबे के नीचे दब गईं। जिला प्रशासन की टीम घटना स्थल पर मलबा हटाने की कार्रवाई में जुट गई। डीसीपी वेस्ट करण गोयल का कहना है कि दीवार पुरानी थी। उस पर लकड़ियों का दबाव था। जिसके कारण वह गिरी है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से दो बच्चियों सहित पांच को मृत घोषित किया है। जबकि एक घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के लिए जिम्मेवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन