फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cremation ghat near Wazirabad is not right: Manish Yadav

वजीराबाद के पास में श्मशान घाट बनाना सही नहीं : मनीष यादव

Sun, 07 Feb 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cremation ghat near Wazirabad is not right: Manish Yadav
गुरुग्राम। सेक्टर-52 में श्मशान घाट बनाने के विरोध में वजीराबाद गांव के निवासी 24 दिन से धरना दे रहे हैं, लेकिन अभी तक राज्य सरकार एवं प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली है। हालांकि, उनके बीच राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के नेता निरंतर आ रहे हैं। इस कड़ी में धरनास्थल पर रविवार को प्रदेश भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनीष यादव पहुंचे।
विज्ञापन

इस मौके पर मनीष यादव ने कहा कि वजीराबाद गांव के ग्रामीणों की मांग जायज है। आबादी के पास श्मशान घाट नहीं बनाना चाहिए। राज्य सरकार एवं प्रशासन नेे ग्रामीणों की मांग पर गौर करते हुए सेक्टर-52 में श्मशान घाट बनाने की योजना रद्द कर देनी चाहिए, क्योंकि गांव के पास श्मशान घाट बनाने पर इलाके के निवासियों को दिक्कत होगी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांग के संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात करेंगे।
विज्ञापन

वजीराबाद निवासी एवं जजपा नेता सूबे सिंह बोहरा ने कहा कि उनकी मांग को पूरा कराने के लिए इलाके के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह प्रयास कर रहे है। इस संबंध में वह दो-तीन दिन में रिपोर्ट देंगे। उन्होंने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह के कामयाब नहीं होने की स्थिति में वह आंदोलन तेज करेंगे। धरने में इलाके के कई गांवों के ग्रामीणों ने भी शिरकत की। यहां ग्रामीण गत 15 जनवरी से धरना दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed