फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   credit card froud

क्रेडिट कार्ड के उपयोग का अंतिम मौका बता लिया झांसे में, 63 हजार ठगे

Thu, 02 Dec 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
credit card froud
गुरुग्राम। न्यू पालम विहार क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट एक्सपायर होने के नाम पर ठग लिया गया। पाइंट सही करने के बहाने आरोपी ने कार्ड की डिटेल ली और फिर दो ट्रांजेक्शन में 63 हजार ट्रांसफर कर लिए। साइबर थाना पुलिस की जांच के बाद मामला ठगी का निकला। बजघेड़ा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व चोरी का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार न्यू पालम विहार फेज-1 निवासी दीपक ने बताया कि 16 मार्च को उसके मोबाइल पर एक संदेश आया। जिसमें लिखा था कि आपके क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट उपयोग करने का आखिरी मौका है, यदि यह उपयोग नहीं किया गया तो समाप्त हो जाएगा। प्वाइंट उपयोग करने के लिए कार्ड की डिटेल शेयर करने को कहा था। जिस पर पीड़ित ने अपने इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड की डिटेल शेयर कर दी। जिसके कुछ देर बाद पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से 63 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन हो गई। आरोप है कि दो ट्रांजेक्शन में यह पेमेंट ट्रांसफर हुई। ये ट्रांजेक्शन मोबिक्विक पर 45 हजार और 18 हजार रुपये की हुई। मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना में दी गई। वहां प्राथमिक जांच में मामला आईटी एक्ट की बजाय ठगी का निकला। जिसके आधार पर अब बजघेड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ ठगी व चोरी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed