{"_id":"6adccf0e87da9a770d050c96","slug":"created-sanjhi-traditional-folk-art-with-mother-and-also-learned-ways-to-study-through-play-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-105307-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मां के साथ सांझी बनाई, खेल-खेल में पढ़ाई के तरीके भी सीखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मां के साथ सांझी बनाई, खेल-खेल में पढ़ाई के तरीके भी सीखे
विज्ञापन
सांझी प्रतियोगिता के जरिये बच्चों को हरियाणवी संस्कृति से जोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बच्चों की पढ़ाई में अब अभिभावक भी अहम भूमिका निभाएंगे। इसके लिए शनिवार को जिले के प्राथमिक विद्यालयों में विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। निपुण हरियाणा मिशन के तहत हुई इस बैठक में शिक्षकों ने अभिभावकों को घर पर बच्चों को आसान और रोचक तरीके से पढ़ाने के तरीके बताए। उन्हें समझाया गया कि रोजाना कुछ समय बच्चों के साथ पढ़ाई और अभ्यास में बिताकर उनकी सीखने की क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है। पीटीएम के साथ निपुण सांझी प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें बच्चों ने अपनी मां के साथ मिलकर सांझी बनाई।
पीटीएम में अभिभावकों को निपुण पेरेंट एप की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने उन्हें मोबाइल में एप डाउनलोड करने और लॉगिन करने के तरीके समझाए। एप के लर्न विद फन भाग के बारे में बताया गया, जिसके माध्यम से अभिभावक बच्चों को खेल-खेल में पढ़ने और सीखने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा निपुण हरियाणा पेरेंट व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। स्कूलों में क्यूआर कोड के माध्यम से अभिभावकों को इन सुविधाओं की जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई को केवल स्कूल तक सीमित न रखकर घर पर भी सीखने का माहौल तैयार करना है।
पीटीएम के दौरान आयोजित निपुण सांझी प्रतियोगिता में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों ने अपनी मां या अभिभावक के साथ मिलकर सांझी बनाई। इसमें फूल-पत्तियों, रंग, मिट्टी के दीये, गोबर और चार्ट पेपर जैसी सामग्री का इस्तेमाल किया गया। प्रतियोगिता में सांझी की मौलिकता, पारंपरिक शैली, साफ-सफाई और पर्यावरण के अनुकूल सामग्री के उपयोग को आधार बनाया गया। विजेता प्रतिभागियों को ड्राइंग कॉपी, रंग, पेंसिल बॉक्स और पेंसिल जैसे उपहार दिए गए।