{"_id":"60d70fe28ebc3e2d964bc126","slug":"created-awareness-of-drugs-through-cycle-rally-gurgaon-news-noi589861443","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल रैली से नशे के प्रति जागरूकता किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल रैली से नशे के प्रति जागरूकता किया
विज्ञापन
गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर लोगों में नशे के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शनिवार को जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। बाल कल्याण परिषद द्वारा जिले में जगह-जगह पोस्टर व बैनर लगाकर इसके दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया।
गुरुग्राम मंडल के बाल कल्याण अधिकारी अमरनाथ नरवाल ने साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में युवा पीढ़ी को किसी भी प्रकार के नशे से बचाकर रखना अति आवश्यक है। युवा वर्ग बदलती जीवनशैली में जाने-अनजाने में विभिन्न प्रकार की नशीली दवाओं के प्रति आकर्षित होकर इसके कुचक्र में फंस जाते हैं, इसलिए आज इसकी रोकथाम के लिए मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय दिवस पर हमें यह प्रण लेना चाहिए कि हम नशे से दूर रहकर अन्य लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि युवाओं में किसी भी प्रकार के नशे के प्रति आकर्षण को कम करना सभी जिम्मेदार नागरिकों का कर्तव्य है। इस अवसर कार्यक्रम अधिकारी अनिल दहिया, सुपरवाइजर मीनाक्षी, लेखाकार अनिल कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।