फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   creamation house emplyees ordering for 15 thousand rupees while government decided to take 55

5500 रुपये में होता है दाह संस्कार, श्मशान कर्मचारियों ने मांगे 15 हजार

Sun, 30 May 2021 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
creamation house emplyees ordering for 15 thousand rupees while government decided to take 55
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के दौर में श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के नाम पर लूटने का काम सामने आने लगा है। अंतिम संस्कार कराने में लगे कर्मचारी लोगों से तय कीमत से 3 गुना ज्यादा धनराशि मांगने में भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सुखराली के समीप स्थित श्मशान घाट से सामने आया है, जहां कर्मचारियों ने 15 हजार रुपये मांग लिए। दार्जिलिंग निवासी मृतक के परिजनों ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

यह स्थिति तब है जब श्मशान घाट के गेट पर ही बोर्ड लगाकर अंतिम संस्कार के लिए 5500 रुपये निर्धारित किए जाने की बात कही गई है। मूल रूप से दार्जिलिंग निवासी बिष्णु प्रधान नामक युवक पिछले करीब दो माह से सोहना रोड स्थित एक मकान में किराए पर रह रहा था। वह शहर के एक होटल में काम करता था। पिछले कुछ दिनों से वह तनाव में था और इसी दौरान उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

इसकी जानकारी जब उत्तर भारत के ही जीएस नाया नामक एनजीओ को पता चली तो वे परिजनों के साथ शव को लेकर रविवार को अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। एनजीओ की सदस्य व शिकायतकर्ता संगीता लिंबू के मुताबिक परिजन शव को लेकर सुखराली स्थित श्मशान घाट में पहुंचे। यहां पर कार्यरत कर्मचारियों ने अंतिम संस्कार के लिए परिजनों से 15 हजार रुपये की मांग कर दी। इस पर परिजन आश्चर्यचकित रह गए। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को पता था रेट
परिजनों को पता था कि नगर निगम प्रशासन ने अंतिम संस्कार के लिए 5500 रुपये निर्धारित कर रखा है। इस संबंध में श्मशान घाट के प्रवेश द्वार पर ही एक बोर्ड भी लगा हुआ है और तय राशि से ज्यादा कीमत मांगने पर शिकायत करने की बात कही गई है। ज्यादा कीमत मांगने पर श्मशान कर्मचारियों से परिजनों ने विरोध किया तब भी वह नहीं माने और अंतिम संस्कार किए जाने की बात कही। इतना सब कुछ होने के बावजूद श्मशान कर्मचारियों ने 8500 रुपये लेकर शव का अंतिम संस्कार कराया।

वर्जन-
नगर निगम की तरफ से अंतिम संस्कार के लिए 5500 रुपये तय किए गए हैं। इससे ज्यादा कोई लेता है और हमारे पास शिकायत आती है तो हम दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे। इस मामले की अभी तक हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस को दी गई शिकायत की कॉपी मिलेगी, तो कार्रवाई की जाएगी। - आशीष सिंगला, मेडिकल ऑफिसर, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed