फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Craft Academy defeated NSK Academy by 6 wickets

Gurugram News: क्राफ्ट अकादमी ने एनएसके अकादमी को 6 विकेट से हराया

Mon, 08 Jun 2026 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Craft Academy defeated NSK Academy by 6 wickets
गुरुग्राम। जिले के द शिक्षियान स्कूल के क्रिकेट मैदान पर रविवार को क्राफ्ट क्रिकेट अकादमी और एनएसके क्रिकेट अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें क्राफ्ट अकादमी की टीम ने एनएसके क्रिकेट अकादमी की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला क्राफ्ट क्रिकेट अकादमी के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ। एनएसके अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 8 विकेट खोकर 250 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। उनकी ओर से वंश ने 55 रन और चिराग यादव ने 40 रनों की पारियां खेली। वहीं भावेश ने 40 रनों का योगदान दिया। क्राफ्ट अकादमी की तरफ से विहान, अंश और रोहन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्राफ्ट क्रिकेट अकादमी की शुरुआत धमाकेदार रही और उन्होंने मात्र 28 ओवरों में ही 251 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के सबसे बड़े सूत्रधार चेतन रहे, जिन्होंने 110 रनों की शतकीय पारी खेली। उनका बखूबी साथ मयंक बिष्ट ने दिया, जिन्होंने 65 रन बनाए। एनएसके अकादमी की तरफ से अमन यादव ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed