फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Crackdown on Single-Use Plastics at Khandsa Mandi; 200 kg of Banned Items Seized

Gurugram News: खांडसा मंडी में सिंगल-यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई, 200 किलो प्रतिबंधित सामान जब्त

Tue, 05 May 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on Single-Use Plastics at Khandsa Mandi; 200 kg of Banned Items Seized
एमसीजी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का संयुक्त अभियान, उल्लंघन करने वालों के मौके पर चालान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्लास्टिक मुक्त शहर के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, गुरुग्राम नॉर्थ की टीमों ने खांडसा मंडी में संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सिंगल-यूज प्लास्टिक के अवैध उपयोग और वितरण पर सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान टीमों ने करीब 200 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की और नियमों का उल्लंघन करने वाले कई दुकानदारों के मौके पर ही चालान किए। आरओ नॉर्थ आकांक्षा तंवर ने बताया कि खांडसा मंडी में चलाए गए इस संयुक्त अभियान का उद्देश्य सिंगल-यूज प्लास्टिक के अवैध उपयोग पर रोक लगाना है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया और नियम तोड़ने वालों पर मौके पर ही चालान किए गए। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया, ताकि वे पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाएं। एसडीओ आशीष ने बताया कि इस अभियान के तहत दुकानदारों, विक्रेताओं और आम नागरिकों को सिंगल-यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से समझाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे और आम जनता के सहयोग से ही प्लास्टिक पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed