फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cow protectors chased for three kilometers and caught a truck full of cows.

Gurugram News: गो रक्षकों ने तीन किलोमीटर तक पीछा कर गाेवंश से भरा ट्रक पकड़ा

Tue, 07 Nov 2023 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Cow protectors chased for three kilometers and caught a truck full of cows.
28 गायें बरामद, क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। केएमपी के रास्ते मेवात में हो रही गो तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर बिलासपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह गोरक्षकों ने करीब तीन किलोमीटर तक पीछा करने के बाद गो तस्करों के ट्रक को पकड़ लिया। गो रक्षकों को चकमा देने के लिए गो तस्करों ने अपना ट्रक डिवाइडर कुदाकर एक किलोमीटर तक उल्टी दिशा में भी दौड़ाया। गो रक्षकों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को एक आरोपी के साथ पकड़ा। ट्रक से 28 गायें बरामद की गईं। ठूंस-ठूंस कर भरे जाने से दो गोवंश की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।



बिलासपुर थाना पुलिस के अनुसार गुरुग्राम के गो रक्षकों की टीम को गोवंश से भरे एक ट्रक के उत्तर प्रदेश के बागपत की तरफ से केएमपी एक्सप्रेसवे के रास्ते मेवात जाने की सूचना मिली। इस पर टीम ने काउ टास्क फोर्स के साथ बिलासपुर क्षेत्र में कई जगह नाकेबंदी की। बिलासपुर में केएमपी पर एक तेज रफ्तार ट्रक आता दिखाई दिया, उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन ट्रक नहीं रुका। इसके बाद काउ टास्क फोर्स और गो रक्षकों की टीम ने तीन किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रक में मौजूद तस्करों ने हवाई फायरिंग भी की। हालांकि पुलिस ने इससे इन्कार किया है। करीब दो किलोमीटर के बाद गो तस्करों ने अपना ट्रक डिवाइडर की दूसरी तरफ ले जाकर उल्टी दिशा में दौड़ाना शुरू किया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। इस दौरान ट्रक का अगला टायर भी पंचर हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद गो रक्षकों की टीम ने ट्रक रोककर ट्रक डाइवर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी की पहचान नूंह के अलावलपुर निवासी नफीस के रूप में की गई। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके साथ पांच और लोग भी मौजूद थे। मौका मिलने पर सभी फरार हो गए। तस्कर गायों को भरकर गोकशी के लिए मेवात ले जा रहे थे। ट्रक में 28 गोवंश को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। इनमें दो गोवंश मृत अवस्था में मिले। डाक्टरी जांच के बाद काउ टास्क फोर्स ने सभी गोवंश को गोशाला भेज दिया। बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed