फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   covid-19 rules are being broken in vegetable market

सब्जी मंडी में टूट रहे कोविड-19 के नियम

Sun, 23 May 2021 05:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
covid-19 rules are being broken in vegetable market
गुरुग्राम। शहर के बीचोंबीच सदर बाजार के साथ लगती सब्जी मंडी में कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। सुबह के समय खरीदारों की भीड़ उमड़ती है। लेकिन न तो खरीदने वाले और न ही बेचने वाले सामाजिक दूरी और मास्क के नियमों का पालन करते हैं। इनको जागरूक करने या रोकने के लिए मंडी में विभाग के कर्मचारी व अधिकारी भी नजर नहीं आते।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में खरीदारी करने आए महिला-पुरुषों में से कुछ लोगों ने सुरक्षा के लिहाज से अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। किसी ने अपने मुंह पर गमछा लपेट रखा था, लेकिन वह बार-बार गले में आ रहा था। इसी तरह कुछ के मास्क केवल मुंह पर थे तो कइयों ने खानापूर्ति कर रखी थी। ये लोग रोजाना सैकड़ों लोगों के संपर्क में आते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। वहीं सब्जी मंडी और आसपास रेहड़ी वाले भी एक साथ रेहड़ी लगाते हैं। यदि दो रेहड़ी पर ग्राहक फल, सब्जी लेने लगे, तो वह सटकर खड़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed