{"_id":"680bdc33592c159aae0935ac","slug":"court-orders-investigation-into-embezzlement-in-the-name-of-water-supply-in-gumat-bihari-village-gurgaon-news-c-25-1-mwt1003-102827-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुमट बिहारी गांव में पानी सप्लाई के नाम पर हुए गबन की जांच की कोर्ट ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुमट बिहारी गांव में पानी सप्लाई के नाम पर हुए गबन की जांच की कोर्ट ने दिए आदेश
विज्ञापन
नगीना। खंड के गुमट बिहारी गांववासी पिछले करीब चार वर्ष से पानी की किल्लत से परेशान हैं। इसके समाधान के लिए ग्रामीणों ने पब्लिक हेल्थ विभाग और जिला कलेक्टर से कई बार शिकायतें कीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई। इसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत कर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। याचिकाकर्ता आलम गुमट ने चंडीगढ़ हाईकोर्ट में अधिवक्ता सरफराज अंजुम मोर के जरिये याचिका दायर कर मामले की जांच करने की मांग की। जिसकी सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जिला उपायुक्त को मामले की जांच कर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
याचिकाकर्ता का आरोप है कि मामले की सुनवाई के दौरान विभाग के अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर गांव में पानी सप्लाई का रिकॉर्ड दिखाया। जबकि धरातल पर पानी नहीं पहुंच रहा है और कागजों में पानी की व्यवस्था दिखाकर पेमेंट निकाली जा चुकी है। याचिकाकर्ता की मांग है कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे। संवाद