फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   court news

जिले में राष्ट्रीय अभियान 30 सितंबर तक चलेगा: सीजेएम नेहा गुप्ता

Sun, 17 Aug 2025 04:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 04:42 PM IST
विज्ञापन
court news
जिले में राष्ट्रीय अभियान 30 सितंबर तक चलेगा: सीजेएम नेहा गुप्ता
विज्ञापन

अभियान की जानकारी के टोल फ्री नंबर 15100 पर करें संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्र के लिए मध्यस्थता विषय पर आधारित 90 दिवसीय राष्ट्रीय अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि वे अपने विवादों को कोर्ट की लंबी प्रक्रिया में ले जाने की बजाय मध्यस्थता के जरिए शांतिपूर्ण और समझौता आधारित समाधान की ओर बढ़ें।

यह जानकारी देते हुए सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव नेहा गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है कि मध्यस्थता एक आसान, किफायती और भरोसेमंद तरीका है, जिससे समय और धन की बचत के साथ-साथ रिश्तों में सुधार भी होता है। यह प्रणाली खास तौर पर ग्रामीण भारत के लिए भी लाभकारी मानी जा रही है, जहां छोटे-छोटे मामलों में भी लोग वर्षों तक न्याय की प्रतीक्षा करते हैं। उन्होंने बताया कि मध्यस्थता के योग्य मामलों में वैवाहिक विवाद, सडक़ दुर्घटनाओं के मामले, घरेलू हिंसा (गैर-आपराधिक), चेक बाउंस, उपभोक्ता विवाद, भूमि अधिग्रहण, ऋण वसूली, बंटवारे और संपत्ति से जुड़े विवाद, सेवा और व्यवसायिक मामले शामिल हैं। सीजेएम ने बताया कि नागरिक इस अभियान से जुड़ऩे के लिए अपने नजदीकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या जिला मध्यस्थता केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed