{"_id":"65f75db6596e77ad720a5a84","slug":"couple-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-27479-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दंपती ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दंपती ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी
विज्ञापन
शादी के बाद बच्चा न होने से परेशान थे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यूपी के सीतापुर के एक दंपती ने सराय गांव के पास एक्सप्रेस ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर दी। मौके पर पहुंची जीआरपी को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अब तक छानबीन में यह बात सामने आई है कि शादी के तीन साल बीत जाने के बाद भी उनको कोई बच्चा नहीं हो रहा था। जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे।
यूपी के सीतापुर के गांव बिलहरी निवासी दंपती 25 वर्षीया अंकिता और 28 वर्षीय विनोद सराय गांव में किराये पर रहते थे। दोनों यहां निजी फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों की शादी तीन साल पहले हुई थी। चार महीने पहले ही अंकिता और विनोद गुरुग्राम आए थे। अंकिता को अभी तक कोई भी बच्चा नहीं हुआ था। जीआरपी ने बताया कि सुबह दस बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला से बीकानेर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के आगे दंपती के कूदकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। इसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सूचना के बाद परिवार के लोग भी गुरुग्राम पहुंच गए। दंपती ने आत्महत्या क्यों की, इसके बारे में परिवारवालों को भी जानकारी नहीं है। जीआरपी सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आत्महत्या की वजह के बारे में जानकारी ली जा रहा है।