{"_id":"684328e315092222140414d2","slug":"councillor-stopped-the-action-of-hsvp-bulldozer-did-not-run-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-59370-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पार्षद ने एचएसवीपी की कार्रवाई को रोका, नहीं चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पार्षद ने एचएसवीपी की कार्रवाई को रोका, नहीं चला बुलडोजर
विज्ञापन
एचएसवीपी की टीम सेक्टर नौ में प्लॉट पर कब्जा लेने गई थी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्थानीय लोगों और पार्षद के विरोध के कारण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को अपनी जमीन पर कब्जा लेने में परेशानी आई। ऐसे में जेसीबी के बजाय मजदूरों के सहयोग से जमीन की मार्किंग की गई।
सेक्टर-नौ में एचएसवीपी की जमीन है और प्राधिकरण की अनदेखी के कारण स्थानीय लोगों ने इस पर पौधे लगा दिए हैं। बृहस्पतिवार को एचएसवीपी की टीम जिला प्रवर्तन अधिकारी आरएस बाठ के साथ सेक्टर नौ पहुंची और जमीन पर कब्जा लेने की कार्रवाई शुरू की।
इस दौरान स्थानीय पार्षद नरेश कटारिया और लोगों ने टीम का विरोध किया। स्थानीय लोगों ने एचएसवीपी की टीम को पार्क में प्रवेश करने पर रोक दिया। हालांकि, मामला बिगड़ता देख पार्क के अंदर जेसीबी नहीं लाया गया। मजूदरों की मदद से पार्क की जमीन को कब्जे में लेने का काम किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क में मकान नहीं बनने देंगे। वार्ड आठ के पार्षद नरेश कटारिया ने बताया कि कई साल से लोग इसे हरा-भरा करने में लगे हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि पार्क पर नगर निगम का काफी पैसा लग चुका है। पार्क में बेंच, बच्चों खेलने के लिए सामान समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। पार्षद ने एचएसवीपी अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि इस जमीन को बेचने के लिए ऐसा किया जा रहा है। हालांकि, बाद में आरएस बाठ ने लोगों को समझाया। उन्होंने बताया कि यह जमीन एचएसवीपी की है और प्लॉट काटना उसके अधिकार क्षेत्र में है।