फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Correction window opens; application errors will no longer hinder admission.

Gurugram News: करेक्शन विंडो खुली, अब आवेदन की गलती नहीं बनेगी दाखिले में रुकावट

Wed, 01 Jul 2026 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Correction window opens; application errors will no longer hinder admission.
-सुधार नहीं किया तो बढ़ सकती है परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गवर्नमेंट और एडेड कॉलेजों में स्नातक दाखिले के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को आवेदन में हुई गलतियां सुधारने का आखिरी मौका मिला है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दो दिन के लिए करेक्शन विंडो खोली है। विभाग का कहना है कि यदि छात्र समय रहते आवेदन में सुधार नहीं करते हैं तो मेरिट लिस्ट में उनका नाम आने में परेशानी हो सकती है।

दाखिला प्रक्रिया के दौरान कई छात्रों से विषय, व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण, कैटेगरी और दस्तावेजों से जुड़ी गलतियां हो गई थीं। इन्हीं को ठीक करने के लिए गुरुवार तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। इसके बाद किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


सेक्टर-9 राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी संजय कात्याल ने बताया कि जिन छात्रों के आवेदन में त्रुटियां हैं उन्हें मैसेज भेजकर जानकारी दी गई है। छात्र अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड से प्रवेश पोर्टल पर जाकर जरूरी बदलाव कर सकते हैं। करेक्शन विंडो बंद होने के बाद विभाग अंतिम डाटा तैयार करेगा और उसी के आधार पर प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन की सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें, ताकि दाखिले के समय किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed