{"_id":"6aa930bf314341dc1903f07a","slug":"corporation-working-to-restore-sanitation-services-disrupted-by-the-strike-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101094-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हड़ताल से बिगड़ी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हड़ताल से बिगड़ी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा निगम
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त सफाई को लेकर अधिकारियों से बैठक करते। स्त्रोत- एमसीजी
निगमायुक्त ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, जीवीपी और सेकेंडरी कचरा प्वाइंट से नियमित उठान के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान प्रभावित हुई शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने कार्रवाई तेज कर दी है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट (जीवीपी) और सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंट से नियमित कचरा उठाने के साथ सफाई संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त ने अधिकारियों से विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सामान्य स्थिति में लाया जाए। सड़कों, गलियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित सफाई सुनिश्चित करने के साथ जीवीपी और सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंट की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना निगम की प्राथमिकता है।
त्योहार को लेकर बाजारों पर विशेष नजर
निगमायुक्त ने कहा कि त्योहार के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में बाजारों, प्रमुख सड़कों और गलियों में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी की जाए। उन्होंने खाली प्लॉटों और सार्वजनिक स्थानों पर खुले में कचरा फेंकने वालों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान करने को कहा गया। सफाई से संबंधित जन शिकायतों को लेकर भी निगमायुक्त ने अधिकारियों को गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को लंबित न रखा जाए और शिकायत मिलते ही संबंधित टीम को मौके पर भेजकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। फील्ड स्तर पर निगरानी मजबूत करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत
बैठक में शहर की सड़कों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। निगमायुक्त ने इंजीनियरिंग अधिकारियों को बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की पहचान कर जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों पर गड्ढे या अन्य क्षति हुई है, वहां प्राथमिकता के आधार पर काम कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।