{"_id":"604118f08ebc3e590b34440d","slug":"corporation-should-be-extended-the-right-to-spend-in-development-works-gurgaon-news-noi569180474","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम को विकास कार्यों में खर्च का अधिकार बढ़ाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम को विकास कार्यों में खर्च का अधिकार बढ़ाया जाए
विज्ञापन
मेयर मधु आजाद के नेतृत्व में नगर निगम गुरूग्राम के पार्षदों का एक प्रनिधिमंडल भाजपा पार्टी के हर?
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। मेयर मधु आजाद ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ से मिलकर नगर निगम कानून में संशोधन कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम अधिनियम-1993 के 74वें में संशोधन किया जाए। इसके अलावा निगम को विकास कार्यों पर खर्च करने का अधिकार ढाई करोड़ से बढ़ाकर दस करोड़ रुपये हो।
मेयर के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को नगर निगम के पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगमों में नियम व कानून में सुझाव और बदलाव संबंधी पत्र प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को बेहतर शक्तियां मिलेंगी तो विकास की गति और अधिक तेज होगी, बल्कि जनता के बीच सरकार एवं निगम की छवि भी अच्छी बनेगी।
उन्होंने स्वैच्छिक कोष का गठन कनिष्ठ अभियंता स्तर के अधिकारियों की एसीआर लिखने का अधिकार मेयर की अध्यक्षता में गठित कमेटी को देने की मांग की। सभी नगर निगम, नगर परिषदों तथा पालिकाओं की वार्षिक रिपोर्ट किसी भी एनजीओ या अन्य सक्षम संस्था के द्वारा करवाई जाए।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज तथा भाजपा हरियाणा के प्रभारी विनोद तावड़े से भी मुलाकात की। इस मौके पर डिप्टी मेयर सुनीता यादव, निगम पार्षद कुलदीप यादव व रविंद्र यादव सहित भाजपा नेता अनिल यादव उपस्थित थे।