फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corporation Commissioner handed over powers to subordinate officers

Gurugram News: निगम आयुक्त ने अधीनस्थ अधिकारियों को सौंपी शक्तियां

Wed, 13 Dec 2023 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Corporation Commissioner handed over powers to subordinate officers
स्थापना शाखा, हेल्थ और आईटी के कार्यों की देखरेख अतिरिक्त निगमायुक्त करेंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मानेसर। मानेसर नगर निगम के आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों की शक्तियां सौंपी है। इसके लिए मंगलवार को कार्यालय आदेश भी जारी किया गया।
आयुक्त द्वारा जारी आदेशों में बताया गया कि डिविजन-1 में इंजीनियरिंग ब्रांच से जुड़े सभी कामों को अतिरिक्त निगम आयुक्त सतीश यादव देखेंगे। इसके अलावा स्थापना शाखा, विज्ञापन शाखा, हेल्थ शाखा और आईटी से संबंधित सभी प्रकार के कार्यों को अतिरिक्त निगम आयुक्त देखेंगे।डिविजन-2 में इंजीनियरिंग शाखा से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार को सौंपी गई है। इसी के साथ रेवेन्यू शाखा, प्रवर्तन शाखा, सफाई शाखा, प्रॉपर्टी टैक्स, योजना शाखा, एनयूएलएम व परचेज शाखा से संबंधित काम भी संयुक्त आयुक्त देखेंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही उप-निगम आयुक्त विनोद नेहरा रेवेन्यु शाखा, स्थापना शाखा, प्रोपर्टी टैक्स, हेल्थ, परचेज, एनयूएलएम और आईटी से संबंधित कामों की फाइलों को आगामी कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों को भेजेंगे। इसी के साथ सफाई कार्यों की माॅनिटरिंग संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा कूड़े की प्रोसेसिंग से संबंधित काम कार्यकारी अभियंता तुषार यादव, रोड़ स्वीपिंग और निगम क्षेत्र में कूड़े के एकत्रीकरण से संबंधित कार्यों की देखरेख उप-निगम आयुक्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed