फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona vaccination will be done today at six centers in the district

जिले में छह केंद्रों पर आज होगा कोरोना टीकाकरण

Sat, 16 Jan 2021 01:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination will be done today at six centers in the district
गुुरुग्राम। जिले में शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शनिवार को छह केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इस संदर्भ में जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की और कोरोना टीकाकरण की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं, सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव ने भी अलग से टीकाकरण केंद्रों में तैयारियों की समीक्षा की। शनिवार को सुबह 10:30 बजे जिले में छह केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसमें से वजीराबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय जोहड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। पीएम भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये स्वास्थ्यकर्मियों से रूबरू होंगे। यहां सभी को सुबह 9 बजे तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। एक केंद्र पर कोवैक्सीन व 6 केंद्रों पर कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

वजीराबाद में सुबह से ही चलती रही तैयारियां
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शुक्रवार को वजीराबाद केंद्र में तैयारी चलती रहीं। केंद्र में टेंट व एलसीडी स्क्रीन लगाने के साथ ही अन्य तैयारियां की गईं। कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों की भ्रांतियों को दूर करने के लिए सबसे पहले सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह खुद कोरोना का टीका लगवाएंगे। डॉ. एमपी सिंह के मुताबिक टीकाकरण के लिए चयनित स्वास्थ्यकर्मियों के मोबाइल पर एक दिन पहले ही संदेश भेजा जा चुका है। वहीं, टीकाकरण से ठीक पहले जिन लोगों को एलर्जी व कोविड की शिकायत होगी, उनको निर्धारित 28 दिन के बाद ही टीका लगाया जाएगा। पहले दिन देर से आने वालों को भी टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

18 जनवरी से शुरू होगा नियमित टीकाकरण : कोरोना टीकाकरण की तैयारियों के संदर्भ में उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने लघु सचिवालय में जिले के शासकीय व निजी अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि वैक्सीन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को लगाई जाएगी। 18 जनवरी से चयनित 46 केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सबसे पहले कोरोना संक्रमित मरीजों के क्लोज कॉन्टेक्ट में आने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाया गया है माइक्रो प्लान
टीकाकरण के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि कार्य को सुचारु ढंग से चलाने के लिए माइक्रो प्लान बनाया गया है और इसी अनुरूप कार्य किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 5 लोगों की टीम लगाई जाएगी। सीएमओ ने निजी अस्पताल तथा टीकाकरण कार्य में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को अनिवार्य रूप से इन केंद्रों पर जाकर पूरी प्रक्रिया दो देखने के निर्देश दिए ताकि 18 जनवरी से शुरू होने वाले नियमित टीकाकरण कार्य में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
वैक्सीन की उपलब्धता के मुताबिक तय होगी आगे की योजना
सीएमओ ने स्पष्ट किया कि वैक्सीन की आगे मिलने वाली डोज के अनुरूप ही भविष्य की कार्य योजना तैयार की जाएगी। 18 जनवरी को टीकाकरण का कार्य ठीक 9 बजे शुरू हो जाएगा। प्रत्येक साइट पर एक दिन में 100 लोगों को वैक्सीन लगाए जाने की योजना है।
एसएमएस के जरिए दी जाएगी जानकारी
जिन स्वास्थ्यकर्मियों को प्रथम चरण में वैक्सीन लगाई जानी है उनके मोबाइल पर संदेश भेजा जाएगा, जिसमें वैक्सीनेशन के लिए स्थान, समय और तिथि का उल्लेख होगा। उसी अनुसार संबंधित स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीन लगवाने के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंचेंगे। सिविल सर्जन ने कहा कि वैक्सीनेशन कार्य में लगाए गए सभी स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीनेशन संबंधी तैयारी समय रहते पूरी कर लें। वैक्सीनेशन के लिए आने वाले व्यक्ति की सुविधा के लिए बनाए गए केंद्रों पर साइनेज आदि की ठीक से व्यवस्था करें।
दो जगह होगा वेरिफिकेशन
जब व्यक्ति टीका लगवाने आएगा उसका दो जगह वेरिफिकेशन होगा और उसकी डिटेल कोविन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के साथ ही रजिस्टर में भी इसको दर्ज किया जाएगा। जिन 6 केंद्रों पर शनिवार को टीकाकरण किया जाएगा, उनमें वजीराबाद का राजकीय प्राथमिक विद्यालय (जोहड़), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भांगरौला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दौलताबाद, सेक्टर 39 स्थित मेदांता मेडिसिटी, यूपीएचसी चौमा तथा एसजीटी मेडिकल कॉलेज शामिल है। बैठक मे जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने स्वास्थ्यकर्मियों को माइक्रो प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए कोरोना की दो तरह की वैक्सीन जिले को प्राप्त हुई हैं जिनमें कोवैक्सीन व कोविशील्ड शामिल हैं।

इस तरह से चलेगी टीकाकरण की प्रक्रिया
टीकाकरण केंद्र पर उपस्थित 5 लोगों की टीम में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका अलग-अलग होगी। सबसे पहले वैक्सीनेशन ऑफिसर के पास व्यक्ति जाएगा। वहां पर टीकाकरण के लिए आए हुए व्यक्ति के नाम की वैक्सीनेटर के पास उपलब्ध सूची में जांच की जाएगी। सत्यापन होने के बाद उसे अगले वैक्सीनेटर अधिकारी-2 के पास भेजा जाएगा। यह अधिकारी कोविड पोर्टल पर काम करेगा और वहां व्यक्ति का डेमोग्रेफिक जांच करेगा। इसके बाद व्य क्ति को वैक्सीनेटर अधिकारी-3 के पास भेजा जाएगा जहां उसका टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण उपरांत व्यक्ति को आधा घंटा ऑब्जर्वेशन रूम में रखा जाएगा। यहां पर वैक्सीनेटर अधिकारी 4 और 5 मौजूद रहेंगे, जो टीकाकृत व्यक्ति की देखभाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed