फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona vaccination in 10842 people exceeded target

लक्ष्य से ज्यादा 10842 लोगों में हुआ कोरोना टीकाकरण

Fri, 02 Apr 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccination in 10842 people exceeded target
गुरुग्राम। जिला स्वास्थ्य विभाग ने अब कोरोना का सामना करने के लिए युद्धस्तर पर टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत पिछले 4 दिन में ही 50 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले में कुल 10 हजार 842 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें से शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर 45 साल से ऊपर के 10 हजार 10 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

इसमें 5768 लोगों को पहली व 201 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी केंद्रों पर 3844 लोगों को पहली डोज व 197 लोगों को कोरोना टीके की दूसरी डोज दी गई। शुक्रवार को कुल 482 स्वास्थ्यकर्मियों को भी कोरोना का टीका लगाया गया, जिसमें शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर 119 को पहली डोज व 21 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी केंद्रों पर 326 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली व 16 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

350 फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगा टीका
जिले में शुक्रवार को 350 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया, जिसमें से शासकीय केंद्रों पर 187 को पहली डोज व 112 को दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी केंद्रों पर 41 को पहली डोज दी गई। शुक्रवार को जिले में कुल 183 जगहों पर 5050 लोगों में कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य था, जबकि 10842 लोगों को टीका लगाया गया। मालूम हो कि संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए कोरोना टीकाकरण के क्रम में अब सप्ताह में कम से कम दो दिन महाअभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत हजारों की संख्या में लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। इससे पहले बुधवार को 14 हजार 288 व उससे पहले मंगलवार को 15 हजार 36 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया था। वहीं, एक दिन पहले 12271 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया था। इसी के साथ जिले में अब तक 2 लाख 31 हजार 341 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed