{"_id":"6202af0f33412d380068bda5","slug":"corona-s-fake-report-making-lab-busted-gurgaon-news-noi6312057187","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम : कोरोना जांच की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाली लैब का भंडाफोड़, संचालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम : कोरोना जांच की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाली लैब का भंडाफोड़, संचालक लापता
Wed, 09 Feb 2022 06:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 06:30 AM IST
सार
पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के बयान पर लैब संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी व डिजास्टर मैनेजमेंट (डीएम) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते, स्वास्थ्य विभाग व ड्रग्स कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह फर्जी कोरोना रिपोर्ट बनाने वाली डायग्नोस्टिक लैब पर छापा मारा। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के बयान पर लैब संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी व डिजास्टर मैनेजमेंट (डीएम) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि नाथूपुर रोड पर डीएलएफ फेज तीन क्षेत्र में एसआरएल डायग्नोस्टिक लैब मकान नंबर एन.आर-24, ग्राउंड फ्लोर पर फर्जी तरीके से पैसे लेकर कोविड टेस्ट की रिपोर्ट दी जा रही है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने स्वास्थ्य विभाग व ड्रग्स कंट्रोलर को अवगत कराया।
विज्ञापन
छापा मार कार्रवाई के दौरान पता चला कि यह डायग्नोस्टिक लैब लगभग 5 महीने से एसआरएल डायग्नोजिस्ट लैब की फ्रेचाइजी के रूप में चल रही है। इसके संचालक अनुज शर्मा ने कंपनी को 18 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर लेकर खोला है जो कि गुड हेल्थ डायग्नोस्टिक के नाम से रजिस्टर्ड है। टीम ने लैब में मौजूद संजीव निवासी महिपालपुर, दिल्ली को मौके से पकड़ा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। लैब संचालक अनुज शर्मा की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
दो से पांच हजार रुपये में बनती थी फर्जी रिपोर्ट
टीम ने इस बात का खुलासा किया है कि डायग्नोस्टिक लैब के नाम से डीएलएफ फेज-3 में फर्जी कोविड रिपोर्ट 2 से 5 हजार रुपये लेकर बनाई जाती थी। मौके से फर्जी रिपोर्ट, लैपटॉप, प्रिंटर, एक रबर की मोहर, 1 फोन व अन्य कागजात ओर 12,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।
कोरोना की फर्जी रिपोर्ट बनाने की सूचना थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ छापा मारकर मामले का भंडाफोड़ किया गया है। डीएलएफ फेज तीन थाना पुलिस लैब संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
-इंद्रजीत यादव , डीएसपी, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, गुरुग्राम