फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona's 397 new patients arrived, now the infection rate is 10 percent

कोरोना के 397 नए मरीज आए तो अब 10 फीसदी हुई संक्रमण दर

Mon, 25 Apr 2022 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Corona's 397 new patients arrived, now the infection rate is 10 percent
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण बेकाबू होने की तरफ बढ़ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिले में कोरोना के 397 नए मरीज आए। जिसके बाद अब संक्रमण दर बढ़कर 10.25 फीसदी पर पहुंच गई है। वहीं, 353 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 264601 पर पहुंच गई है। इसमें से 262289 संक्रमितों को स्वस्थ भी घोषित किया जा चुका है। इसमें से जिले में इस समय 1305 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

इन 1305 संक्रमितों में से 12 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि 1293 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मालूम हो कि पिछले सप्ताह भर में ही सक्रिय मरीजों की संख्या में दोगुना का इजाफा हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह है कि जिस तेजी से मरीज आ रहे हैं, लगभग उसी अनुपात में मरीजों को स्वस्थ भी घोषित किया जा रहा है। यही वजह है कि सक्रिय मरीजों की संख्या अब भी धीरे-धीरे ही बढ़ रही है। कोरोना के मामले में इस बार स्थिति पिछले साल के मुकाबले गंभीर नहीं है क्योंकि इस बार मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करने की नौबत नहीं आ रही है। बावजूद इसके जिस तेजी के साथ संक्रमण दर बढ़ रही है। उससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed