फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife murdered by cricket bat in Gurugram and put body inside bed

गुरुग्राम में क्रिकेट बैट से पत्नी की हत्या कर बेड के अंदर शव डाला, आरोपी फरार

Sun, 19 Apr 2020 06:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2020 06:23 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered by cricket bat in Gurugram and put body inside bed
इसी पीजी में हुई हत्या... - फोटो : अमर उजाला

राजीव नगर स्थित एक पीजी में काम करने वाले कुक ने आपसी झगड़े के बाद क्रिकेट बैट से पत्नी की हत्या कर उसका शव बेड के अंदर छिपाकर फरार हो गया। शनिवार को पीजी संचालक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी कुक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-1) प्रीतपाल सांगवान ने बताया की शनिवार को मामले का उस वक्त खुलासा हुआ जब लॉकडाउन में पीजी में फंसे लोगों को सुबह कुक राज (25) व उसकी पत्नी शहनाज बीबी खातून (23) नहीं दिखे। दोनों का मोबाइल भी नहीं लगने पर उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने पीजी संचालक को सूचना दी।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद पीजी पहुंचे संचालक ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें कुक राज रात करीब 12.30 बजे अपने कमरे पर ताला लगाकर बाहर जाते हुए दिखा। संदेह होने पर पीजी संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो जमीन पर खून बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में दो टूटे हुए क्रिकेट बैट पड़े हुए थे, जिसमें से एक पर खून लगा मिला। पुलिस ने कमरे में मौजूद बेड खोलकर देखा तो उसके अंदर महिला का शव मिला। महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और हाथ रस्सी से बंधे थे, वहीं सिर से खून बह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पीजी संचालक ने बताया की करीब 2 माह पहले ही दोनों उनके पास आए थे। दोनों उनके यहां कुक का काम करते थे और पीजी में ही कमरा लेकर रह रहे थे। लॉकडाउन के दौरान दंपती बेघर, जरूरतमंद लोगों को बनाकर खाना भी खिलाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed